नमस्ते। स्पष्टतः मैं हिंदी प्रेमी हूँ, लेकिन हिंदी लिखते वक़्त मुझे दिक्कत होती है। इसलिये नहीं कि हग में कमी है (इस पर अगले अंक में), परंतु इसलिये कि मेरी हिंदी की शब्द सूची अच्छी तो है पर स्थूलकाय नहीं है, और हर चिट्ठाकार इतनी गूढ़ भाषा का प्रयोग करता है कि जैसे हरिवंश राय तो वो ही हैं। या फिर क्योंकि में अंग्रेज़ी माध्यम से पढ़ा हूँ इसलिये मेरी हिंदी उतनी उच्च कोटि की नहीं है। सबसे बडी़ समस्या तो यह है कि हिंदी का सम्पूर्ण शब्दकोश (या शब्दकोष ?) भी तो अन्तरजाल (internet) पर उप्लब्ध नहीं है।
शब्दकोश जालस्थल पर क़ाफी शब्द हैं पर उसे सिर्फ अंग्रेज़ शब्द की हिंदी देखने के लिये ही प्रयोग में लिया जा सकता है, यह हिंदी से अंग्रेज़ी नहीं दिखाता। मतलब यह कि, जब मुझे कुछ लिखना हो, तब तो मैं विशुद्ध हिंदी लिख सकता हूँ, क्योंकि जो भी ख्याल अंग्रेज़ी में आएगा उसे इस जालस्थल की मदद से अंग्रेज़ी में बदल सकता हूँ, पर जब किसी और का चिट्ठा पढ़ना हो तो कई शब्द समझ ही नहीं आते। लेखक को पूछने के सिवाए तो कोइ और रास्ता नज़र नहीं आता (अब यह मत कहियेगा कि कोइ शब्दकोश खरीद लो...वैसे ही हग पर लिखने में जान निकलती है, हर वाक्य पर कोई मोटा सा शब्द्कोश उठाना पड़ा तो हो गया काम)। इसलिये मैंने हिंदी
विक्षनरी में एक प्रष्ठ जोड़ा है। कृपया
इस प्रष्ठ पर जाएं। आप जो भी कठिन शब्द अपने चिट्ठे में प्रयोग करते हैं उन्हें इस्में जोड दें ताकि मुझ जैसे लोगों को आसानी हो। यह सिर्फ एक प्रयास है जो आपकी मदद के बिना पूरा नहीं हो सकता। अगर किसी को इससे भी अच्छा तरीका सूझता है तो मुझे संपर्क करें। नारद मुनि और बाकी के अनुभवी चिट्ठाकारों को तो कई तार पर (online) शब्द्कोशों का पता होगा. क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं जो अपने जालस्थल पर इन शब्दों को एक शब्द्कोश का रूप दे सके जैसे कि
शब्दकोश में है। मेरा आपसे अनुरोध है कि
इस प्रष्ठ पर जाऐं और वहाँ लिखे हुए शब्दों के अर्थ जोड़ दें (मैंने इसलिये नहीं लिखे क्योंकि मुझे खुद उनके अर्थ नही पता)। मैं चाहता हूँ कि हिंदी विक्षनरी में हिंदी के सारे शब्द जोडे़ जाएं और आशा करता हूँ कि आप इस नेक काम मैं ज़रूर हिस्सा लेंगे।
यह भी देखें :
हिन्दी संगणक शब्दावली
शब्दकोश २शब्दकोश ३
शब्दकोश ४
0 Comments:
Post a Comment
Links to this post:
Create a Link
<< Home